झारखंड और बिहार के लिए नई सौगात
पहली बार बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पटना से पहुंची रांची स्टेशन, यात्रियों में काफी उत्साह
रांची : बड़ी खबर राजधानी रांची से जहां पहली बार बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पटना से रांची रेलवे स्टेशन पहुंची. इस तरह इस ट्रेन का ट्रायल रन पूरा हुआ. रांची रेलवे स्टेशन पर बंदे भारत ट्रेन को देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई.
ट्रेन के सभी बोगियों की जांच डॉग स्क्वायड टीम के द्वारा किया जा रहा है. बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन ट्रायल रन के लिए एक बार फिर रांची से पटना के लिए 2:20 बजे रवाना होगी.
गौरतलब है कि वंदे भारत ट्रेन से पटना-रांची की दूरी महज 6 घंटे में पूरी की गयी. पटना से आज सुबह 6.55 बजे इस ट्रेन का ट्रायल रन शुरू हुआ. ट्रेन गया, जहानाबाद, कोडरमा, बरकाकाना होते हुए रांची 1 बजे पहुंची है. गया में दस मिनट जबकि बरकाकाना में 5 मिनट के लिए ट्रेन का स्टॉपेज है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।