Live

BREAKING NEWS

झारखंड में बदलेगा मौसम, रांची समेत कई जिलों में बारिश के आसार; 6 नवंबर से बढ़ेगी ठंड

D
Deepak Kumarलेखक

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आशंका से मौसम में बदलाव, 4और 5नवंबर को 18डिग्री तक पहुंचेगा न्यूनतम तापमान,सुबह कोहरे का भी दिखेगा असर
रांची: झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बने गहरे अवदाब के चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना के बीच राज्य के कई हिस्सों में बादल छाने और बारिश होने के आसार हैं। राजधानी रांची में भी इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है। मौसम में इस बदलाव के साथ ही राज्य में ठंड की आहट भी तेज होने लगेगी।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 2 नवंबर को रांची में आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान एक-दो बार हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। राजधानी का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

3नवंबर से गिरने लगेगा रात का तापमान
मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, 3 नवंबर से रांची समेत आसपास के इलाकों में रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। 4 और 5 नवंबर को न्यूनतम तापमान करीब 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। इससे सुबह और रात के समय हल्की ठंड का एहसास बढ़ने लगेगा।

6नवंबर से सुबह कोहरे की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, 6 नवंबर से सुबह के समय कोहरा या धुंध देखने को मिल सकती है। इसके बाद आसमान साफ रहने का अनुमान है। मौसम में होने वाले इस बदलाव से आने वाले दिनों में सुबह और रात के समय ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है।

रांची से राहुल कुमार की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें