Live

'2 हजार में दम नहीं 25 हजार से कम नहीं'

मानदेय में वृद्धि को लेकर जीविका दीदियों का हल्लाबोल, दफ्तर में जड़ा ताला, जमकर किया विरोध प्रदर्शन

P
Prasoon Pandeyलेखक

NAWADA : नवादा में जीविका दीदियों ने अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर रोह प्रखंड में स्थित सीएलएफ कार्यालय में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया है। कार्यालय में तालाबंदी के बाद जीविका दीदियों ने कार्यालय के बाहर बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

जीविका दीदियों ने बताया कि हमारी मांग मुख्य रूप से सभी कैडरों को नियुक्ति और पहचान-पत्र देना है। जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होती है, तब तक हम वापस काम पर नहीं लौटेंगे। अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही जीविका दीदियों ने कहा कि मानदेय के भुगतान में कंट्रिब्यूशन सिस्टम पर अविलंब रोक लगायी जाए।

सभी कैडरों का मानदेय कम-से-कम 25 हजार रुपये की जाए। सभी जीविका कैडर को पहचान-पत्र निर्गत करने जीविका कैडरों के खाते में राशि भुगतान करने और जीविका को सरकारी कर्मी का दर्जा देने के अलावा जीविका कैडरों को पांच लाख रुपये तक दुर्घटना बीमा सुनिश्चित करने की मांग की है। जीविका दीदियों ने कहा है कि हमारी मांग अधिकारियों से नहीं बल्कि नीतीश सरकार से है, जिस दिन मांग पूरी हो जाएगी, उसी दिन कार्यालय का ताला खुलेगा।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें