'CM नीतीश का दिमाग नहीं कर रहा काम'
मांझी का मुख्यमंत्री पर पलटवार, कहा : विपक्षी एकता में है खटपट
Manjhi attack on Nitish :बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और 'हम' संरक्षक जीतन राम मांझी ने CM नीतीश पर (Manjhi attack on Nitish) तीखा प्रहार किया है। बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा दिए गये बयान पर जीतन राम मांझी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि सीएम का दिमाग काम नहीं कर रहा है।
मांझी की नीतीश पर तीखी टिप्पणी
जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार (Manjhi attack on Nitish) की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि उनके दिमाग और सोच पर आश्चर्य होता है। जीतन राम मांझी ने कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं कि मैं बीजेपी के लिए खुफियागिरी कर रहा था इसलिए उन्होंने मुझे मर्जर की बात कह कर प्रेशर दिया। अगर मर्ज करने की बात मान जाते तो और हम अधिक खुफियागिरी करते। उनका दिमाग नहीं काम कर रहा है लिहाजा मैं उनकी बातों पर अब ध्यान नहीं देता।
'विपक्षी एकता में खटपट'
जीतन राम मांझी ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि बेंगलुरु में विपक्षी एकता की बैठक के दौरान ही खटपट देखने को मिल गई लिहाजा नीतीश कुमार प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मौजूद नहीं थे और छोड़कर चले आए। जीतन राम मांझी ने विपक्षी गठबंधन का नाम "INDIA" रखे जाने पर कहा कि देश और धर्म के नाम पर गठबंधन का नाम नहीं होना चाहिए। हालांकि इस मामले को इलेक्शन कमीशन देखेगा।
"नीतीश का उद्देश्य नहीं हुआ पूरा"
इसके साथ ही जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार पर प्रहार करते हुए कहा कि वे जिस उद्देश्य से बेंगलुरु की बैठक में शामिल होने के लिए गये थे, वो पूरा नहीं हुआ। वे गठबंधन के संयोजक बनना चाहते थे लेकिन मीटिंग में संयोजक बनाने की बात ही नहीं हुई लिहाजा वे नाराज होकर मीटिंग छोड़कर पहले ही पटना चले आए। उनलोग में खटपट है। महागठबंधन का प्रयास कभी सफल नहीं होगा।
जीतन राम मांझी ने ये भी कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में नरेन्द्र मोदी एकबार फिर देश के प्रधानमंत्री होंगे। इस बार NDA 400 से अधिक सीटें जीतेगी।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।