Live

BIHAR MLC ELECTION 2026

जदयू ने विधान परिषद चुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों के नाम किए घोषित, पटना से नीरज कुमार समेत चार प्रत्याशी मैदान में

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने चार निर्वाचन क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की है. जदयू की ओर से जारी सूची में पटना स्नातक,तिरहुत स्नातक,सारण शिक्षक और दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं.

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू ने नीरज कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं,तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अभिषेक झा को प्रत्याशी घोषित किया गया है.

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से आनंद पुष्कर को जदयू ने चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है. जबकि दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से घनश्याम राय पार्टी के उम्मीदवार होंगे.

चारों सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है. जदयू के प्रत्याशियों के नाम सामने आने के बाद अब संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में चुनावी तैयारियों और प्रचार अभियान को लेकर हलचल बढ़ेगी.

विधान परिषद की इन सीटों पर स्नातक और शिक्षक मतदाता मतदान करते हैं. ऐसे में उम्मीदवारों के सामने संबंधित मतदाताओं तक पहुंच बनाने और अपने पक्ष में समर्थन जुटाने की चुनौती होगी.

जदयू की ओर से चार सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा को पार्टी की चुनावी रणनीति के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.अब अन्य राजनीतिक दलों की ओर से प्रत्याशियों के नामों की घोषणा और चुनावी समीकरण पर भी नजर रहेगी.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें