बिहार MLC चुनाव
जेडीयू की कार्रवाई पर अनंत सिंह का जवाब, बोले- ‘न मरने का गम, न जीने की खुशी’, जनता ही भगवान
पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के बीच जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने पार्टी की अनुशासनात्मक कार्रवाई और नीरज कुमार के बयानों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि उन्हें इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता. शायराना अंदाज में अनंत सिंह ने कहा, “न मरने का गम है,न जीने की खुशी.”उन्होंने जनता को अपना भगवान बताते हुए कहा कि वही उनकी मालिक है और जनता ही उन्हें वोट देगी.
अनंत सिंह ने नीरज कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि कौन क्या बोल रहा है,इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता. उन्होंने पार्टी पर उनके साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप भी लगाया. अनंत सिंह ने दावा किया कि उनके साथ चार बार धोखा हुआ,जबकि ललन सिंह को कई बार मौका मिला. हालांकि,उन्होंने नीतीश कुमार के प्रति अपना समर्थन जारी रखने की बात कही.
समर्थकों की हिरासत पर भी दी प्रतिक्रिया
अनंत सिंह ने अपने समर्थक छोटू सिंह को पुलिस द्वारा थाने में बैठाए जाने के मामले पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ेगा. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस उनके लोगों को परेशान कर रही है. साथ ही दावा किया कि ऐसी कार्रवाई से उनके पक्ष में समर्थन बढ़ रहा है. ये आरोप अनंत सिंह के बयान पर आधारित हैं.
पटना स्नातक सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला
बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर शुक्रवार को मतदान संपन्न हो गया. पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में जेडीयू के नीरज कुमार,जन सुराज के अनुज सिंह और आरजेडी के दिलीप कुमार के बीच मुकाबला है. अनंत सिंह द्वारा अनुज सिंह को समर्थन दिए जाने से चुनावी समीकरण को लेकर चर्चा तेज है.
अब सभी की निगाहें मतगणना पर टिकी हैं. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार,27 अक्टूबर को मतगणना होगी. उसी दिन चुनावी मुकाबले की तस्वीर स्पष्ट होगी.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।