Live

BIHAR NEWS

जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ ने बिहार में संगठन विस्तार किया, 43 जिला-नगर अध्यक्ष मनोनीत, कई जिलों में नए चेहरों को जिम्मेदारी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पटना:जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ ने बिहार में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए 43 जिला और नगर अध्यक्षों की सूची जारी की है. प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एलबी सिंह ने रविवार को नव मनोनीत अध्यक्षों के नामों की घोषणा की. पार्टी की ओर से इन नियुक्तियों को संगठन को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया कदम बताया गया है.

जारी सूची के अनुसार बगहा में रंजीत चौधरी,पश्चिम चंपारण में डॉ. नासिर अली,पूर्वी चंपारण में डॉ. श्रीकान्त कुमार और गोपालगंज में हंस कुमार को जिम्मेदारी दी गई है. सीवान में हरदेश्वर सिंह और सारण में डॉ. वीरेन्द्र कुमार सिंह अध्यक्ष बनाए गए हैं.

उत्तर बिहार के जिलों में भी नए पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई है. वैशाली में इन्द्रजीत कुमार राय,मुजफ्फरपुर में डॉ. प्रवीण चन्द्रा,सीतामढ़ी में डॉ. नरेन्द्र शाही,शिवहर में डॉ. रामाशंकर राय,दरभंगा में डॉ. रूही यास्मीन और समस्तीपुर में कृष्ण कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है.

सीमांचल और कोसी क्षेत्र में सुपौल से सज्जाद आलम,अररिया से डॉ. ऋषभ राज,मधेपुरा से डॉ. हिमांशु कुमार,सहरसा से प्रो. डॉ. मनोज राणा,पूर्णिया से राजेन्द्र रजक और कटिहार से डॉ. माधव मुरारी सिंह को जिला अध्यक्ष बनाया गया है.

भागलपुर में डॉ. अजय कुमार सिंह,नवगछिया में कौशल किशोर,बांका में नागेश्वर प्रसाद,जमुई में दयानन्द यादव उर्फ दरोगी,लखीसराय में नरेश मंडल और शेखपुरा में अवधेश कुमार को जिम्मेदारी मिली है.

दक्षिण बिहार में गया से बलराम चौधरी,औरंगाबाद से डॉ. प्रकाश वर्मा,रोहतास से ताजमुल अंसारी,कैमूर से लक्ष्मण सिंह,बक्सर से सचिन दुबे और भोजपुर से विजय कुमार सिंह को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. पटना ग्रामीण की जिम्मेदारी शैलेन्द्र कुमार सिंह और पटना महानगर की जिम्मेदारी डॉ. रवि प्रकाश को दी गई है. बाढ़,मधुबनी,किशनगंज,अरवल और मुंगेर में भी नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें