Live

नीतीश ने I.N.D.I.A गठबंधन से अलग पकड़ी राह!

लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी का कर दिया ऐलान, यहां देखिए लिस्ट

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA : जेडीयू की कमान संभालने के बाद अब नीतीश कुमार एक्शन में आ गये हैं। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गयी है। पार्टी ने बड़ा फैसला लेते हुए लोकसभा उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है।


JDU की कमान संभालते ही एक्शन में नीतीश

जेडीयू ने इसकी शुरुआत अरुणाचल प्रदेश से कर दी है। जेडीयू की अरुणाचल प्रदेश इकाई ने अपने लोकसभा उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने अरुणाचल प्रदेश के जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष को उम्मीदवार बनाया है।


प्रत्याशी के नाम का कर दिया ऐलान

जनता दल (यूनाइटेड) ने निर्णय लिया है कि अरुणाचल प्रदेश राज्य जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष रूही तांगुंग आगामी चुनाव में अरुणाचल पश्चिम पीसी (संसदीय निर्वाचन क्षेत्र) से जनता दल (यूनाइटेड) के उम्मीदवार होंगे।


इसके साथ ही पार्टी ने फैसला लिया है कि जेडीयू आगामी विधानसभा चुनाव भी लड़ेगी, जो 2024 के लोकसभा चुनावों के साथ-साथ होने वाला है। यह घोषणा पार्टी अध्यक्ष नीतीश कुमार के निर्देश पर किया गया है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें