Live

जमुई में नाबालिग से छेड़छाड़ मामला

पुलिस ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी नंदन यादव एनकाउंटर में घायल

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

जमुई: बिहार के जमुई मड़वा पहाड़ में नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ छेड़छाड़ और बदसलूकी के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है.

मुख्य आरोपी नंदन यादव को पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगी है. उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इस संबंध में जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है. एसपी ने बताया कि पीड़ितों की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और बाकी फरार आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी.

वहीं,सोशल मीडिया पर पीड़ितों का वायरल वीडियो शेयर करने और फैलाने को लेकर पुलिस ने 120 लोगों पर अलग से केस दर्ज किया है.

जमुई से सदानंद कुमार की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें