Live

BIHAR NEWS

जमुई में बालू लदे 2 ट्रैक्टर पकड़ाया, कुछ देर बाद छोड़ा, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

जमुई : जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र के रतनपुर चौक के समीप बालू लदे दो ट्रैक्टर को पुलिस द्वारा पकड़े जाने और कुछ देर बाद छोड़ दिए जाने का मामला सामने आया है. ट्रैक्टर को किस आधार पर छोड़ा गया, इसको लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाते हुए मामले की जांच की मांग की है.

स्थानीय लोगों के अनुसार,गश्ती के दौरान पुलिस ने रतनपुर चौक के पास बालू लदे ट्रैक्टर को रोका था. लोगों का दावा है कि ट्रैक्टर चालक के पास बालू से संबंधित वैध कागजात नहीं थे. हालांकि,कुछ देर बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को छोड़ दिया. मामले में ट्रैक्टर के पास वैध चालान या अन्य दस्तावेज थे या नहीं,इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है.

स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया कि यदि बालू के परिवहन से संबंधित कागजात वैध नहीं थे तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई क्यों नहीं की गई. लोगों ने मामले की जांच कर स्थिति स्पष्ट करने की मांग जिलाधिकारी और खनन विभाग से की है.

इस मामले को लेकर जमुई एसडीपीओ ने कहा मामले की जानकारी मिली है. चालान का जांच करवा कर कार्रवाई की जाएगी.

जमुई से सदानंद कुमार

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें