Live

BIG NEWS

जमुई में अवैध बालू लदे 8 ट्रैक्टर जब्त, 7 चालक गिरफ्तार, एक फरार

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

जमुई: बड़ी खबर जमुई से है जहां पुलिस ने अवैध बालू खनन एवं परिवहन के विरुद्ध विशेष समकालीन अभियान के तहत सिकंदरा थाना क्षेत्र से सोमवार को कार्रवाई करते हुए8ट्रैक्टर जब्त किया है और7चालक को गिरफ्तार कर लिया है जबकिएक फरार हो गया.

बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक जमुई के निर्देश पर अवैध बालू खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत सिकंदरा थाना की पुलिस ने सोमवार तड़के बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम मंडावे की ओर से कुछ अवैध बालू लदे ट्रैक्टर आ रहे हैं. सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जमुई के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया.

टीम ने सिकंदरा-लखीसराय मुख्य मार्ग स्थित लोहंडा खरडीह नहर के पास छापेमारी कर अवैध बालू (लगभग100-100घनफीट प्रति ट्रैक्टर) लदे कुल08ट्रैक्टर को बरामद किया तथा07वाहन चालकों को गिरफ्तार किया. वहीं एक वाहन चालक भागने में सफल रहा.

इस संबंध में सिकंदरा थाना कांड संख्या-276/26,धारा-303(2)/317(2)/317(4)/317(5)/3(5)बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:-

1.रोहित कुमार,पे० सुलेंद्र यादव,साकिन नवीननगर,थाना+जिला जमुई

2.प्रियांशु कुमार,पे० रामजी यादव,साकिन पचमहुआ,थाना सिकंदरा,जिला जमुई

3.सुमन कुमार,पे० मेधु यादव,साकिन कनैसी,थाना हलसी,जिला लखीसराय

4.गुड्डू कुमार,पे० सुखदेव यादव,साकिन चनवारा,थाना+जिला जमुई

5.बबूलाल कुमार,पे० भरत यादव,साकिन तिलकपुर,थाना खैरा,जिला जमुई

6.सोनू कुमार,पे० मनोज यादव,साकिन भलुई,थाना चानन रामपुर,जिला लखीसराय

7.मनीष कुमार,पे० अशोक महतो,साकिन राता,थाना हलसी,जिला लखीसराय

छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष सिकंदरा विकास कुमार,मेजर सार्जेंट राजू कुमार,पु०अ०नि० आलोक कुमारDIUजमुई,दीपक कुमार,मनोज कुमार सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे.

जमुई से सदानंद कुमार की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें