BIHAR NEWS
जमुई को मिली 4000 करोड़ की सौगात, चकाई में एशिया के सबसे बड़े इथेनॉल प्लांट का CM सम्राट ने किया निरीक्षण
जमुई: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार कोजमुई जिले के चकाई प्रखंड में4000करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन एशिया के सबसे बड़े इथेनॉल फैक्ट्री का निरीक्षण किया.इस दौरान उनके साथ परिवहन मंत्री दामोदर रावत और उद्योग मंत्री श्रेयशी सिंह मौजूद रही.
अंकुर बायोकेम प्राइवेट लिमिटेड के इस प्लांट के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने कहा - "बिहार में उद्योग का जाल बिछ रहा हैऔर जमुई में भी उद्योग का जाल बिछेगा."
उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार का लक्ष्य है कि जमुई जैसे सीमांत जिले में भी बड़े उद्योग लगे ताकि पलायन रुके और युवाओं को यहीं रोजगार मिले. इस प्लांट से5000से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा.
वहीं उद्योग मंत्री श्रेयशी सिंह ने कहा कि जमुई में उद्योग के लिए बेहतर माहौल है और सरकार हर निवेशक को पूरी मदद दे रही है.
जमुई से सदानंद कुमार की रिपोर्ट-
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।