Live

जमुई की बेटी का कमाल

कोलकाता में डबल गोल्ड जीतकर बनी कराटे क्वीन, राजस्थान का किया प्रतिनिधित्व

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

जमुई:बिहार के जमुई की बेटी ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है. पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित खुदीराम अनुशीलन केंद्र इनडोर स्टेडियम में 26 अगस्त 2026 को बीएसएफ के सहयोग से आयोजित ऑल स्टेट ऑल स्टाइल कराटे चैंपियनशिप में सिमुलतला की बेटी जूही कुमारी ने डबल स्वर्ण पदक जीता है.

इस चैंपियनशिप में लगभग 300 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया था. जूही ने 13 और 14 वर्ष आयु वर्ग में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए दिल्ली,असम और पश्चिम बंगाल की खिलाड़ियों को हराकर यह उपलब्धि हासिल की.

जूही वर्तमान में जयपुर के द पैलेस स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा है और प्रिंसेस दिया कुमारी फाउंडेशन के सहयोग से अपने खेल को आगे बढ़ा रही है.

उसकी इस सफलता पर कोच निर्मल बोहरा,मोहन श्रेष्ठ,श्याम सिंह शेखावत,प्रधान अध्यापक उर्वशी वर्मन,रमा दत्ता और पूर्व ओलंपियन अर्जुन अवार्डी गोपाल सैनी ने बधाई दी है.

जमुई से सदानंद कुमार की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें