Live

जमशेदपुर पुलिस को मिली सफलता

रंगदारी मांगने और फायरिंग करने के आरोप में 3 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

जमशेदपुर: बड़ी खबर जमशेदपुर से है जहां पुलिस ने स्क्रैप कारोबारी से रंगदारी मांगने और फायरिंग करने वाले 3 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये अपराधियों के पास से देसी पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है.

बताया जा रहा है कि शहर के ओलीडीह थाना क्षेत्र में रंगदारी नहीं देने पर एक स्क्रैप कारोबारी पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 अपराधियों को पकड़ा है. पुलिस ने अपराधियों के पास से एक देसी पिस्टल और 4 जिंदा गोली बरामद की है. अपराधियों का नाम रुपेश दुबे,शांतनु कुमार एवंनंदलाल सिंह है. पुलिस के अनुसार रुपेश दुबे पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है. वहीं एसएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी घटना की जानकारी मीडिया को दिया.

जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें