Live

जहानाबाद पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह

दिवंगत BJP नेता के परिजनों से मिले, हर संभव मदद का दिया भरोसा

A
ASHISH KUMARलेखक

जहानाबाद : भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह बुधवार को अचानक ही जहानाबाद पहुंचे। उन्होंने जिले के कल्पा गांव में दिवंगत बीजेपी नेता विजय कुमार सिंह के परिजनों ने मिलकर उन्हें सांत्वना दी साथ ही हर संभव मदद का भरोसा भी जताया। इस दौरान अपने बीच भोजपुरी स्टार को पाकर लोगों का जनसैलाब मौके पर उमड़ पड़ा।


दिवंगत बीजेपी नेता की मौत के बाद प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के नेता दिवंगत भाजपा कार्यकर्ता के गांव पहुंच रहे है ,और उनके परिजनों से इस दुख की घड़ी में मुलाकात कर रहे हैं। घटना को लेकर शोक संवेदना प्रकट कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज बुधवार को भोजपुरी के स्टार गायक पवन सिंह कल्पा गांव पहुंचे और दिवंगत भाजपा नेता के परिजनों से मुलाकात की और घटना को लेकर दुख प्रकट करते हुए परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा की जो भी हो इस दुख घड़ी में पूरी संवेदना उनके परिवार के साथ है। इस दौरान काफी संख्या में उनके समर्थक और ग्रामीण भी मौजूद रहे।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें