Live

जहानाबाद में वोट बहिष्कार का ऐलान

नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 में सड़क नहीं बनने से नाराज लोगों ने की जमकर नारेबाजी, कहा-रोड नहीं तो वोट नहीं

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

जहानाबाद :बिहार के जहानाबाद नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर6कृष्णापुरी कॉलोनी के रहने वाले लोगों ने वोट बहिष्कार की घोषणा की है. लोगों ने जिला प्रशासन तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बताया कि रोड नहीं तो वोट नहीं देंगे. सभी लोगों ने एक स्वर में कहा कि जहानाबाद के जनप्रतिनिधि के साथ-साथ स्थानीय वार्ड पार्षद भी आज तक कोई भी सराहनीय कार्य नहीं किया है.

लोगों ने बताया कि हमलोग अपने मोहल्ले की समस्या को लेकर के जिला प्रशासन के साथ-साथ संबंधित कई अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों के पास कई बार गए लेकिन कोई भी समस्या का समाधान नहीं कर पाया. इसलिए सभी लोगों ने वोट बहिष्कार करने की घोषणा किया है. वार्ड नंबर 6 कृष्णापुरी कॉलोनी के रहने वाले लोगों ने बताया कि जब तक मोहल्ले के लोगों की समस्या का समाधान नहीं होगा तब तक हमलोग अपने घोषणा पर कायम रहेंगे. लोगों ने एक सवाल के जवाब में बताया कि अब आश्वासन से काम नहीं चलेगा. जब तक हमलोगों का काम नहीं होगा तब तक हम लोग वोट बहिष्कार के निर्णय पर अडिग रहेंगे. इसके लिए चाहे जो हो जाए अगर इससे भी हम लोगों की समस्या का समाधान नहीं होता है तो हमलोग NH-83 सड़क जाम करने के लिए बाध्य होंगे.

जहानाबाद से चन्दन मिश्रा की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें