Live

जहानाबाद में कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग

लाखों की संपत्ति जलकर राख, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

जहानाबाद : बिहार के जहानाबाद शहर के शिवाजी पथ के पास कपड़े की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई. आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते दुकान में रखे कपड़े और अन्य सामान जलकर राख हो गया. आग की लपटों ने आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया.

जानकारी के अनुसार, दुकानदार वसीम अकरम अपनी कपड़े की दुकान बंद कर घर चले गए थे. इसी दौरान दुकान में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई. दुकान बंद रहने के कारण शुरुआत में किसी को आग लगने की जानकारी नहीं मिल सकी. धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान के अंदर रखे कपड़ों में तेजी से फैल गई. आग की ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी. सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. अग्निशमन कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि, तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया. आग की चपेट में आने से आसपास की दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है.

जहानाबाद से चन्दन मिश्रा की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें