जहानाबाद में जदयू का सुशासन दिवस कार्यक्रम
मंत्री जमा खान ने नीतीश संवाद कार्यक्रम का किया शुभारंभ, राज्य में पिछले दो दशकों में हुए विकास कार्यों के बारे में बताया गया
जहानाबाद : जदयू द्वारा आज के दिन पूरे राज्य में सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है. इसी कड़ी में जहानाबाद के अब्दुल बारी नगर भवन में भी पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पहले पूर्ण कार्यकाल के 21 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पार्टी द्वारा सभी 38 जिलों में सुशासन दिवस के तहत नीतीश संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. 24 नवंबर 2005 को ही नीतीश कुमार ने पहली बार बिहार की कमान संभाली थी. इस दिन को यादगार बनाने के लिए पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा जहानाबाद में नीतीश संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ जिला के प्रभारी तथा बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया .
नीतीश संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से पिछले दो दशकों में राज्य में हुए बुनियादी ढांचे के विकास, कानून-व्यवस्था में सुधार, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र की उपलब्धियों को आम जनता के बीच रखा जा रहा है. पार्टी नेतृत्व की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि अब से प्रत्येक वर्ष 24 नवंबर को जदयू द्वारा 'सुशासन दिवस' के रूप में मनाया जाएगा. इस अवसर पर प्रभारी मंत्री जदयू जिलाध्यक्ष सहित सैकड़ों जदयू के कार्यकर्ता तथा प्रदेश से आये हुए नेता मौजूद रहे.
जहानाबाद से चन्दन मिश्रा की रिपोर्ट-
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।