Hindi News / बिहार के इन 14 जिलों में अगले 2 से 3 घंटे में होगी...

WEATHER ALERT : बिहार के इन 14 जिलों में अगले 2 से 3 घंटे में होगी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-पानी के हैं आसार

Edited By:  |
 It will rain in these 14 districts of Bihar in the next 2 to 3 hours

WEATHER ALERT :बिहार के लिए मौसम विभाग ने एकबार फिर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो अगले 2 से 3 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ-साथ तेज रफ्तार से हवाएं चलेंगी लिहाजा लोग सतर्क रहें।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 से 3 घंटे में पटना, मुजफ्फरपुर, रोहतास, सारण, शेखपुरा, जहानाबाद, नालंदा, लखीसराय, जमुई, वैशाली, गया, नवादा, सीतामढ़ी, शिवहर में बारिश होगी। इसके साथ ही मेघ-गर्जन और वज्रपात को भी लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

— मौसम विज्ञान केंद्र, पटना (@imd_patna)

— मौसम विज्ञान केंद्र, पटना (@imd_patna)

मौसम विभाग की माने तो इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी लिहाजा लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।