Live

CRIME

सारण में ट्रक ड्राइवर को भीड़ ने घेर कर बड़ी वारदात को दिया अंजाम

A
Arun Chourasiaलेखक

CHAPRA:-सारण जिला के जलालपुर थाना के खोरी पाकड़ इलाके में मॉब लिंचिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना उस वक्त हुई जब नगरा में स्थापित हड्डी डस्ट कारखाना के लिए ताजपुर बसही से ट्रक पर हड्डी लेकर आ रहे गौरा ओपी थाना के मझवलिया गाँव निवासी जहरुद्दीन की गाड़ी खराब हो गई.


इसी बीच कुछ लोग आए और उससे ट्रक में क्या लोड है उसको लेकर पूछताछ करने लगे और जैसे ही उन्हें यह पता चला कि ट्रक में जानवरों की हड्डी लदी है उन्होंने ड्राइवर जहरुद्दीन को पकड़ लिया और उसकी पीट पीटकर घायल कर दिया।गाड़ी पर सवार खलासी ने भागकर जान बचाई लेकिन जहरुद्दीन के एक पैर में स्टील रॉड लगा था जिसकी वजह से वह भाग नही सका और उत्पाती भीड़ ने पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया।


घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर एसडीएम सदर संजय राय और डीएसपी सदर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल कर रहें हैं.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें