BREAKING NEWS
पटना में पूर्व DY.CM के घर के पास अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दो को मारी गोली
PATNA:-खबर राजधानी पटना से है,जहां अपराधियों ने सरेआम दो लोगों को गोली मार दी है..गोलीबारी की यह घटना बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी के घर के नजदीक हुई है,जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई .
मिली जानकारी के अनुसार कदमकुआं थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में दो लोगों को गोली मारी गई है.एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि गोलीबारी की घटना पूर्व मुख्यमंत्री सुशील मोदी के घर से थोड़ी दूर पहले पार्क के नजदीक हुई है.सूरज मिश्रा एवं उसके साथ एक युवक और कई लोग पार्क से बाहर निकल रहे थे. इसी दौरान अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी..उसके बाद मौके पर लोग जान बचाकर भागने लगे..पर अपराधियों ने सूरज मिश्रा एवं उनके साथ रहे एक युवक को खदेड़ कर गोली मार दी.सूरज अपनी जान बचाने के लिए एक अपार्टमेंट में घुस गया,पर अपराधियों ने वहां भी फायरिंग शुरू कर दी.
तत्काल सूरज मिश्रा एवं एक अन्य घायल का PMCH में इलाज चल रहा है.पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान कर ली है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होगा.
बताते चलें कि घायल सूरज मिश्रा पर शराब की तस्करी का आरोप है.उसके शराब के अवैध कारोबार को संरक्षण देने के आरोप में तत्कालीन थाना प्रभारी निशिकांत को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया था.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।