Live

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की अहम बैठक

वंदन प्रेयषी की अध्यक्षता में क्लीन एयर एक्शन प्लान पर हुई चर्चा

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA :पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव वंदना प्रेयषी की अध्यक्षता में अरण्य भवन सभागार में विश्व बैंक के कंट्री डायरेक्टर Auguste Tano Kouame और उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।

इस मौके पर बैठक में प्रधान मुख्य वन संरक्षक, प्रधान मुख्य वन संरक्षक, (विकास), बिहार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक, जलवायु परिवर्तन एवं आर्द्रभूमि, बिहार, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक-सह-मुख्य वन्यप्राणी प्रतिपालक, बिहार, निदेशक, पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण, सदस्य सचिव, बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद, पटना आदि अधिकारियों द्वारा भाग लिया गया।

बैठक में क्लीन एयर एक्शन प्लान के बारे में सदस्य सचिव, बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद, पटना द्वारा अवगत कराया गया। इस क्षेत्र में विश्व बैंक से वित्तीय सहयोग से राज्य की हवा को और स्वच्छ बनाने के प्रयास किए जा सकते हैं। इस कार्ययोजना को संबंधित हितधारकों के साथ विमर्श के पश्चात् अंतिम स्वरूप दिया गया है।

आयोजित बैठक में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियों, योजनाओं की उपलब्धियों तथा विश्व बैंक से संभावित क्षेत्रों में सहयोग के संबंध में विस्तृत रूप से प्रस्तुतीकरण विभागीय सचिव द्वारा दिया गया।

विभाग द्वारा वृक्षारोपण के क्रियान्वयन, वनीकरण, वन्यप्राणी संरक्षण एवं संवर्द्धन, मृदा एवं नमी संरक्षण, आर्द्रभूमियों के संरक्षण एवं प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन,वायु गुणवत्ता में सुधार आदि से संबंधित अहम विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई और वित्तीय सहयोग की संभावनाओं पर विचार किया गया।

विभागीय सचिव एवं विभााग के अधिकारियों द्वारा विश्व बैंक से प्रदूषण नियंत्रण, वनीकरण गतिविधियों, मृदा एवं नमी संरक्षण, प्राकृतिक वास, वन संरक्षण, आर्द्रभूमियों के संरक्षण एवं प्रबंधन आदि क्षेत्रों में सहयोग के संबंध में विमर्श किया गया।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें