IGIMS पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी
पूर्व राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह से की मुलाकात, स्वास्थ्य का लिया जायजा, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना स्थितIGIMS पहुंचकर वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
मुख्यमंत्री ने वशिष्ठ नारायण सिंह के बेहतर स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की प्रार्थना की। वशिष्ठ नारायण सिंह बिहार की राजनीति के वरिष्ठ नेताओं में शामिल रहे हैं। राज्य की राजनीति में उनका लंबा अनुभव और योगदान रहा है।
मुख्यमंत्री की इस मुलाकात को वरिष्ठ नेता के प्रति सम्मान और संवेदना के रूप में देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने उनके स्वास्थ्य को लेकर शुभकामनाएं व्यक्त कीं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
वशिष्ठ नारायण सिंह के स्वास्थ्य को लेकर उनके समर्थकों और शुभचिंतकों की नजर बनी हुई है। उनके जल्द स्वस्थ होकर सामान्य जीवन में लौटने की कामना की जा रही है।
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।