Live

भाजपा विधानमंडल दल की बैठक आयोजित

नीतीश कुमार बीजेपी की सदस्यता लें तो होगा स्वागत -सम्राट चौधरी

A
Arun Chourasiaलेखक

PATNA:-बिहार की सीएम नीतीश कुमार जब बीजेपी की ससदस्यता लेगें..तभी उनका एनडीए में वापसी होगी...ये दो टूक बयान बिहार के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मीडिया के सवाल के जवाब मे कहा है.पार्टी के पटना के सांसद और राज्य के सभी विधायकों एवं विधान पार्षदों के साथ आयोजित मीटिंग के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि वे चाहतें हैं कि लोकसभा चुनाव में INDIA गठबंधन मजबूती से लड़े.हम सभी 40 सीट पर उनके हरायेंगे.वहीं नीतीश कुमार के बीजेपी गठबंधन में स्वागत करने के सवाल पर सम्राट चौधरी ने कहा कि जब नीतीश कुमार बीजेपी ज्वाईन करेंगे तभी हम उनका स्वागत करेंगे.वहीं लालू-तेजस्वी और नीतीश की मुलाकात पर सम्राट चौधरी ने कहा कि उन्हें इससे कोई मतलब नहीं है कि कौन किसका पैर पकड़ता है.



वहीं बीजेपी विधानमंडल की इस बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि इस बैठक में बिहार की वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई है.बैठक में विधानमंडल सत्र की तैयारी को लेकर भी चर्चा की गयी है.इस सत्र में जनता की भावना से सरकार को अवगत करायेंगे और जरूरी मुद्दे उठायेंगे.विजय सिन्हा ने कहा कि 29 जनवरी को भागलपुर से सभी सांसद, विधायक औक विधान पार्षद अयोध्या के लिए रवाना होंगे.बाद मे आमलोगो को भी ले जाया जाएगा.वहीं इस बैठक को लेकर बिहार विधान परिषद मे नेता विरोधी दल हरी सहनी ने कहा कि विधानमंडल के सत्र मे जनता की समस्या उठाएंगे..22 जनवरी को राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर हमलोग दीपावली मनाएंगे.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें