Live

BIG BREAKING

बिहार में दिनदहाड़े 40 लाख रुपये की बड़ी लूट, बेखौफ लुटेरों का तांडव, इलाके में मची सनसनी

P
Prasoon Pandeyलेखक

News Desk :बिहार में बेखौफ लुटेरों को तांडव लगातार जारी है। बेलगाम बदमाशों ने एकबार फिर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है और पुलिस को खुली चुनौती दी है। लुटेरों ने दिनदहाड़े 40 लाख रुपये लूट लिए हैं। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी मच गई है।


दिनदहाड़े 40 लाख रुपये की लूट

लूट की ये बड़ी वारदात मोतिहारी के डुमरिया घाट थाना क्षेत्र के सरोत्तर चौक की है, जहां ICICI बैंक से बेखौफ़ हथियारबंद लुटेरों ने दिनदहाड़े 40 लाख रुपये लूट लिए। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो लूट की इस बड़ी वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गये।

लुटेरों की धर-पकड़ में जुटी पुलिस

फिलहाल इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं, लूट की वारदात की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची है और लुटेरों की धर-पकड़ में जुट गई है।


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें