BIG NEWS
IAS हरजोत कौर बम्हरा ने संभाली BPSC अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी
पटना : बिहार राजस्व पर्षद के अध्यक्ष हरजोत कौर बम्हरा बुधवार को बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के रुप में पदभार ग्रहण किया. बिहार लोक सेवा आयोग की स्थापना वर्ष 1949 में होने के बाद वो आयोग की प्रथम महिला अध्यक्ष हैं.
हरजोत कौर बम्हरा लेडी श्रीराम कॉलेज (LSR)से शिक्षा प्राप्त की तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU)से अंतरराष्ट्रीय राजनीति में एम.फिल. की उपाधि प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने अमेरिका स्थित ड्यूक विश्वविद्यालय (Duke University)से अंतरराष्ट्रीय विकास (International Development)में मास्टर डिग्री हासिल की.
वो वर्ष 1992 बैच की बिहार कैडर की भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)अधिकारी हैं.
पदभार ग्रहण करने के अवसर पर बिहार लोक सेवा आयोग के सचिव हेमंत कुमार सिंह द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया.
बता दें कि बीपीएससी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हरजोत कौर बम्हरा को दी गई है. रवि परमार के छुट्टी पर जाने के बाद सरकार ने बिहार लोक सेवा आयोग की कमान वरीय आईएएस अधिकारी हरजोत कौर बम्हरा को दी है. हरजौत कौर 1992 बैच की बिहार कैडर की भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं.
पटना से प्रीतम कुमार की रिपोर्ट--
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।