Live

मुख्य सचिव का संभाला पदभार

IAS ब्रजेश मेहरोत्रा ने संभाला मुख्य सचिव का पदभार, आमिर सुबहानी ने दिया चार्ज, बताई प्राथमिकता

G
GYAN SINGHलेखक

Desk: IAS ब्रजेश मेहरोत्रा (Brajesh Mehrotra) ने बिहार के मुख्य सचिव (Chief Secretary of Bihar) का पदभार ग्रहण कर लिया। आमिर सुबहानी (Amir Subhani) ने उन्हें पदभार सौंप दिया। 1989 बैच के IAS अधिकारी ब्रजेश मेहरोत्रा (Brajesh Mehrotra) को सचिवालय स्थित मुख्य सचिव कार्यालय में आमिर सुबहानी ने उन्हें नई जिम्मेवारी सौंपी. आमिर सुबहानी ने वीआरएस (VRS) लिया है. अब वो विद्युत विनियामक आयोग का अध्यक्ष बनाए गए हैं। ब्रजेश मेहरोत्रा का कार्यकाल इसी साल अगस्त में समाप्त हो रहा है।

मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण करने के बाद ब्रजेश मेहरोत्रा ने कहा कि "मुख्यमंत्री ने मुझे इस पद के लायक समझा है. इसके लिए मैं उनका शुक्रिया करता हूं. सबसे बड़ी चुनौती लोकसभा चुनाव को अच्छे ढंग से संपन्न कराना है और बिहार के विकास को लेकर जो काम हो रहा हैं उसे आगे बढ़ाना भी एक बड़ी चुनौती है."

ब्रजेश मेहरोत्रा लंच बाद मुख्य सचिव के चैंबर पहुंचे।जहांआमिर सुबहानी ने उनका स्वागत किया। ब्रजेश मेहरोत्रा का कार्यकाल इसी साल अगस्त में समाप्त हो रहा है यदि एक्सटेंशन नहीं मिला तो इनका कार्यकाल छोटा होगा,लेकिन उससे पहले इन्हें लोकसभा चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य को निपटाना होगा।

पटना से गौतम कुमार की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें