मैं नीतीश कुमार नौवीं बार मुख्यमंत्री...
The Political Show Must Go On, इस्तीफे के बाद अब बनेगा शपथ का रिकॉर्ड
पटना : पिछले 48 घंटों से बिहार में चल रहे सियासी उथल-पुथल अब अपने आखिरी दौर में पहुंच गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफ़ा राज्यपाल को सौंप दिया है। इसी बीच सुर्खियां तेज हो गई है कि नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू आज ही बीजेपी के साथ मिलकर बिहार (Bihar) में नई सरकार बना सकती है। वहीं नीतीश कुमार इस बार शपथ लेते ही एक ऐसा रिकॉर्ड बना लेंगे जो देश के एकमात्र मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार के नाम पर रहेगा।
फिर से शपथ लेने की तैयारी में नीतीश
सियासी गलियारे में ऐसी खबर तेज हो गई है कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की नौवीं बार शपथ अब से लेंगे। दरअसल बिहार में 2005 के बाद सियासी समीकरण भले हीं बदलते रहे हैं लेकिन कुछ काल खंड को छोड़ दें तो सभी समीकरण के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही रहे। आपको बता दें कि नीतीश कुमार पहली बार साल 2000 में महज 7 दिन के लिए बिहार के CM बने थे। हालांकि अगले 24 साल में अब तक वे कुल 8 बार CM पद की शपथ ले चुके हैं। अब 9वीं बार वे फिर से शपथ लेने की तैयारी में हैं। ये अपने आप में एक बड़ा और अनोखा रिकॉर्ड है।
पिछली दफा नीतीश कुमार ने 10 अगस्त 2022 को रिकॉर्ड 8वीं बार CM पद की शपथ ली। देश में सबसे लंबे समय तक CM रहने वाले नेता भी इतनी मर्तबा CM पद की शपथ नहीं ले पाए हैं। नीतीश सबसे ज्यादा समय तक सीएम रहने के मामले में भले ही पीछे हों, लेकिन सबसे ज्यादा बार शपथ लेने के मामले में कोई उनके आस पास नहीं है। इससे पहले तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं दिवंगत जे जयललिताी 6 बार सीएम बनी तो हिमाचल के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह 6 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लिए थे लेकिन, नीतीश कुमार ने सबको मात देकर सियासी दांव पेंच लगाकर 9वीं बार शपथ की ओर कदम बढ़ा दिया है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।