Live

CRIME NEWS

अररिया में पति को बंधक बना पत्नी के साथ गैंग/रेप..एक आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा

A
Arun Chourasiaलेखक

Araria:-खबर अररिया जिले से है..जहां पति को खूंटे से बांधकर पत्नी से गैंररेप की घटना को अंजाम दिया गया है.वहीं गैंगरेप की सूचना के बाद मौके पर पहुंची भीड़ ने एक आरोपी को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया है जबकि अन्य दो आरोपी फरार हो गए हैं जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस छापेमरी कर रही है.


गैंगरेप की घटना अररिया जिला के नरपतगंज इलाके में है.मिली जानकारी के अमुसार तीन आरोपियों ने महिला के पति को खूंटे से बांधकर पिटाई की और उनके सामने ही पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।ग्रामीणों ने मौके पर से ही एक आरोपित को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया,जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है,वहीं दो आरोपी मौके से फरार हो गए है।


आरोपितों में खाबदह पंचायत के राजा कुसियेत,राजेश पासवान और अजीत कुसयेत हैं।तीनों आरोपियों ने रात में सोए अवस्था में घर में घुसकर महिला के पति को खूंटे से बांधकर एक एक कर दुष्कर्म किया।दुष्कर्म की घटना का विरोध करने पर पति के साथ मारपीट भी की गई।लेकिन उनके चिल्लाने के बाद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जमा होकर एक आरोपी राजा पासवान को दबोच लिया और नरपतगंज थाना पुलिस को सूचना देकर उन्हें सौंप दिया।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें