प्रेम के बदले नफरत
वेलेंटाइन डे पर समस्तीपुर में पत्नी की हत्या कर पति खुद फंदे से झूल गया...
Samastipur:- बड़ी खबर बिहार के समस्तीपुर से आ रही है जहाँ वेलेंटाइन डे के अवसर पर एक शख्स ने पत्नी के साथ ही खुद की जीवनलीला खत्म कर ली.
मिली जानकारी के अनुसार जिले के पटोरी थाना छेत्र के हलइ ओपी के जोरपुरा में यह घटना हुई है.यहां के लालबाबू सदा ने पहले अपनी पत्नी सामो देवी की हत्या धारदार हथियार से गला रेत कर दी..वहीं बाद में खुद भी फांसी से झूल गया..पति पत्नी की मौत की खबर से परिवार और मुहल्ले में कोहराम मच गया
सूचना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई..वहीं पुलिस ने दोनो शवों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।