नवादा में लगी भीषण आग
कबाड़ दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर खाक, मची अफरा-तफरी
NAWADA :नवादा नगर थाना क्षेत्र के मुस्लिम रोड मोहल्ले के पॉश इलाके में स्थित एक कबाड़ दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगते ही अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नगर थाना और फायर ब्रिगेड विभाग को तुरंत दी, जिसकी सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची।
नवादा में लगी भीषण आग
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तबतक लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया था। जब तक लोग कुछ समझते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास मौजूद लोगों ने बुझाने की काफी कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बतायी जा रही है।
लाखों का सामान जलकर खाक
कबाड़ दुकान के संचालक भदौनी मोहल्ले के निवासी जावेद अली ने बताया कि दुकान के पास लगे बिजली पोल से शॉर्ट सर्किट की वजह से आग की चिंगारी दुकान में जा गिरी होगी, जिससे दुकान में रखा लगभग 10 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।