Live

Bank Holidays

ज़रूरी खबर, जुलाई में कितने Bank Holidays

A
Arti singhलेखक

देश के सरकारी और प्राइवेट बैंकों से लेनदेन करने, चेक निकालने और बैंक से जुड़े अन्य काम करने वालों के लिए जरूरी खबर है. बैंकों में इस साल जुलाई महीने में होने वाली छुट्टियों के बारे में जान लेंगे, तो आपको दिक्कत नहीं होगी. भारतीय रिजर्व बैंक ने सरकारी और प्राइवेट बैंकों में जुलाई 2024 में होने वाली छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है. आरबीआई की ओर जारी की गई लिस्ट के अनुसार, जुलाई 2024 में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे.

आरबीआई की ओर से जुलाई 2024 के लिए जारी किए गए बैंक अवकाश कैलेंडर के अनुसार जुलाई के महीने में पूरे भारत में बैंक 12 दिनों के लिए बंद रहेंगे. इन छुट्टियों में क्षेत्रीय अवकाश, राज्यों के विशेष अवकाश, सामान्य तौर पर दूसरे और चौथे शनिवार के साथ रविवार को होने वाले साप्ताहिक अवकाश शामिल हैं. केंद्रीय बैंक हर महीने बैंक की छुट्टियों की एक सूची जारी करता है और ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे छुट्टियों दिन बैंकों में अनावश्यक जाने से बचने के लिए सूची चेक कर लें.

जुलाई 2024 में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक ?

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें