Live

BIG NEWS

होटल में युवती के साथ रेप, फिर मारपीट, पुलिस ने 1 आरोपी को किया गिरफ्तार

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय स्थित होटल में युवती के साथ मारपीट और दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई तेज हो गई है. पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं मारपीट और दुष्कर्म करने वाले मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. दरअसल 27 सितंबर को पीड़िता जब सुबह में घर से निकली तो उसके जान पहचान के बाइकसवार युवक ने पहुंचाने की बात कर उसे होटल ले जाकर मारपीट की और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

मामले में एसपी मनीष , डीएसपी इमरान अहमद घटना स्थल पर पहुंचे और होटल के रूम नंबर-203 की जांच किया और स्टाफ से भी पूछताछ की . एफएसएल की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं. इस मामले में पुलिस ने पीड़िता को बाइक पर बैठा कर होटल तक लाने वाले एक आरोपी विक्रम कुमार सहनी को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि मारपीट और दुष्कर्म करने वाले मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

सदर- वन डीएसपी इमरान अहमद के नेतृत्व में पुलिस सभी पहलुओं पर मामले की जांच और विभिन्न पहलुओं पर आगे की कार्रवाई कर रही है. इस मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एस आई टी का गठन किया गया है जो लगातार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. इस मामले में एसपी मनीष ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया. केस दर्ज किया गया है. एसआईटी का गठन किया गया है. दो नामजद आरोपी है. एक को गिरफ्तार कर लिया गया है, एफएसएल की टीम घटनास्थल पर जांच कर रही है. पीड़िता का मेडिकल और कोर्ट में बयान कराया जा रहा है. पीड़ित ने बताया है जो उसको जांच किया जा रहा है. नियम अनुसार सभी कार्रवाई की जा रही है. एस आईटी का गठन किया गया है. प्राथमिकी में दो लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है. पीड़िता के थाना का चक्कर लगाने के सवाल पर कहा कि कल संज्ञान में आया है जिसके बाद मामला दर्ज किया गया है.‌

दरअसल पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित ब्लू डायमंड होटल की है जहां पीड़िता का आरोप है कि 27 सितंबर को सुबह जब वह घर से निकली तो उसके जान पहचान के बाइक सवार ने पहुंचाने की बात कर उसे होटल पहुंचा दिया जहां उसे रोहित कुमार रूम नंबर 203 में ले गया उसके साथ बेरहमी से लात घुसों, चप्पल से पिटाई की और उसके साथ नग्न करके उसका वीडियो बनाया और रेप की घटना को भी अंजाम दिया. बाद में सभी वीडियो को वायरल कर दिया गया. पीड़िता ने इस मामले में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. हालांकि कल‌ दिनभर थानों का चक्कर लगाती रही लेकिन बाद में एसपी के आदेश पर देर रात नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें