Live

Bihar News

4 दशक से लंबित अपर सकरी जलाशय की जगी आस, सांसद विवेक ठाकुर ने कहा - PM से भी करुंगा बात

P
Prasoon Pandeyलेखक

SHEKHPURA :चार दशकों से ठंडे बस्ते में पड़े अपर सकरी जलाशय योजना की फिर से आस जगी है। मर चुकी यह आस रविवार को नवादा (शेखपुरा जिला का बरबीघा विधानसभा भी शामिल) के भाजपा सांसद विवेक ठाकुर की पहल पर फिर से जागृत हुई है।

सांसद निर्वाचित होने के बाद पहली बार रविवार को सरकारी बैठक में शामिल होने आए विवेक ठाकुर ने कहा कि बिहार से झारखंड अलग हो जाने से यह महत्वाकांक्षी सिंचाई योजना ठंडे बस्ते पर पड़ी योजना को पटरी पर लाकर क्रियान्वित करने का प्रयास शुरू हो गया है। इसके लिए भारत सरकार के कैबिनेट सचिव से वार्ता हुई है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से भी बात हुई है और सीधे प्रधानमंत्री से बात करके इसमें तेजी लाने का आग्रह करूंगा। उन्होंने कहा कि इसको क्रियान्वित करने के लिए शेखपुरा और नवादा के जिला पदाधिकारियों को बैठक आपसी समन्वय बनाने की सलाह दी गई है।

बता दें कि शेखपुरा तथा नवादा के साथ नालंदा जिला की कृषि के लिए लाइफ लाइन साबित होने वाली अपर सकरी जलाशय योजना पर 1984 में काम शुरू हुआ था, उसके बाद यह ठप पड़ा है। झारखंड के कोडरमा जिले में डैम बनाकर नवादा होते हुए शेखपुरा तक नई नहर खोदाई की योजना है। यह बात शेखपुरा में अधिकारियों के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में सांसद ने कही।

बैठक से पहले एनडीए नेताओं पूर्व विधायक रणधीर कुमार सोनी, विपिन मंडल, इमाम गजाली, कारु सिंह, संजीत प्रभाकर सहित अन्य ने सांसद का स्वागत किया। डीएम जे प्रियदर्शिनी ने पुष्प गुच्छ देकर सांसद का स्वागत किया।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें