BREAKING NEWS
BEGUSARAI में सत्संग के दौरान गिरा हाई टेंशन बिजली का तार,कई श्रद्धालु झुलसे...
BREAKING NEWS:-बड़ी खबर बेगूसराय से है,यहां सत्संग के दौरान 11 हजार बिजली का तार गिर गया जिसकी चपेट में कई श्रद्धालु आ गए,जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई.
मिली जानकारी के अनुसार हाई टेंशन तार के संपर्क में आने से 9 महिला श्रद्धालु झुलस गई,जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.बताते चले कि जिले के बखरी थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में सत्संग का आयोजन किया गया है जिसमें बडी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।