झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले अहम बैठक !
राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से मिले हेमंत सोरेन, जानिये क्या बात हुई ?
रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली दौरे पर गये हैं. यहां उन्होंने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की है. इस दौरान हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी साथ रही. हालांकि इस मुलाकात को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महज शिष्टाचार मुलाकात बताया. हालांकि विधानसभा चुनाव से पहले इस मुलाकात को काफी माना जा रहा है.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दिल्ली स्थित आवास पर बैठक हुई. इस बैठक के बाद हेमंत सोरेन ने कहा किराहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ शिष्टाचार मुलाकात हुई. अब हम झारखंड विधानसभा चुनाव के बारे में चर्चा करेंगे. हम पूरी ताकत से सरकार चलाएंगे और भविष्य में चुनाव भी जीतेंगे.
रांची से राहुल कुमार की रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।