BREAKING NEWS
हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कल होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
प्रोजेक्ट भवन में होगी मंत्रिपरिषद की बैठक,सरकार की वर्षगांठ से पहले नई योजनाओं पर हो सकती है चर्चा;युवाओं,किसानों और आदिवासियों पर रहेगा विशेष फोकस
रांची: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार की कल प्रोजेक्ट भवन में कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने और उन्हें मंजूरी मिलने की संभावना है। माना जा रहा है कि सरकार की वर्षगांठ को देखते हुए इस बैठक में राज्य के लोगों के लिए कई नई योजनाओं और विकास से जुड़े प्रस्ताव कैबिनेट के सामने रखे जा सकते हैं।
युवाओं,किसानों और आदिवासियों पर सरकार का फोकस
आगामी कैबिनेट बैठक को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं। संभावना जताई जा रही है कि इस बार सरकार का विशेष फोकस युवाओं, किसानों और आदिवासी समुदाय पर रह सकता है। युवाओं के लिए रोजगार और अवसरों से जुड़े प्रस्ताव, किसानों के हित में नई पहल और आदिवासी समुदाय के कल्याण से संबंधित योजनाओं पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।
सरकार की वर्षगांठ से पहले हो सकते हैं बड़े ऐलान
सरकार की वर्षगांठ को देखते हुए इस कैबिनेट बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। संभावना है कि सरकार अपनी उपलब्धियों के साथ-साथ आगामी योजनाओं की रूपरेखा भी तैयार करे। हालांकि, किन प्रस्तावों को कैबिनेट की मंजूरी मिलेगी और कौन-सी नई योजनाओं की घोषणा होगी, इसकी आधिकारिक जानकारी बैठक के बाद ही सामने आएगी।
रांची से संदीप यादव की रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।