Jharkhand News
हरिणा बगान पूजा पंडाल का BCCL CMD ने पत्नी संग किया उद्घाटन, केदारनाथ धाम की तर्ज पर बना भव्य पंडाल
बाघमारा (धनबाद): धनबाद जिले के बाघमारा स्थित हरिणा बगान में दुर्गापूजा का उत्साह चरम पर है। दुर्गा सप्तमी के अवसर पर भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL)केCMDमनोज अग्रवाल और उनकी धर्मपत्नी सह दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल ने संयुक्त रूप से पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। केदारनाथ धाम की तर्ज पर बनाए गए भव्य पंडाल की अतिथियों ने सराहना की। इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कोलकाता से आए कलाकारों की दुर्गा वंदना ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
केदारनाथ धाम की तर्ज पर बना भव्य पूजा पंडाल
हरिणा बगान पूजा कमिटी की ओर से इस वर्ष केदारनाथ धाम की तर्ज पर आकर्षक पूजा पंडाल का निर्माण कराया गया है। इस आयोजन मेंBCCLके अधिकारियों,कर्मचारियों,श्रमिकों और स्थानीय ग्रामीणों की सहभागिता रहती है।
दुर्गा सप्तमी के मौके पर पूजा पंडाल के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इसके बाद मां दुर्गा के दर्शन के लिए भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। पंडाल की भव्यता और आकर्षक सजावट श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
CMDमनोज अग्रवाल ने पत्नी के साथ की मां दुर्गा की पूजा
पूजा पंडाल के उद्घाटन समारोह मेंBCCLकेCMDमनोज अग्रवाल अपनी पत्नी अर्चना अग्रवाल के साथ पहुंचे। दोनों ने संयुक्त रूप से पंडाल का उद्घाटन किया।
बाघमारा से विजय की रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।