BIHAR CRIME
हाजीपुर में दीपावली की रात खूनी वारदात: पति ने पत्नी के सिर में मारी गोली, हत्या के बाद फरार
वैशाली: बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर में दीपावली की रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। औद्योगिक थाना क्षेत्र की राजपूत कॉलोनी में एक पति पर अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पिस्टल से पत्नी के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।
मृतका की हत्या की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। दीपावली के त्योहार के बीच जिस घर में खुशियां होनी थीं, वहां मातम छा गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति फरार
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान राकेश चौहान के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने अपनी पत्नी के सिर में पिस्टल से गोली मार दी। गोली लगने से महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
SDPOसुबोध कुमार के नेतृत्व में पुलिस की छापेमारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए SDPO सुबोध कुमार के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई है। पुलिस की टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।