Live

BIHAR NEWS

हाजीपुर में नाबालिग लड़के से अप्राकृतिक यौनाचार, 2 आरोपी गिरफ्तार, घटना में इस्तेमाल ऑटो जब्त

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

हाजीपुर:बड़ी खबर बिहार के वैशाली से है जहां जिले में नाबालिग के साथ अप्राकृतिक यौनाचार के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए ऑटो भी जब्त कर लिया है. मामले में एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

बताया जा रहा है कि काजीपुर थाने में एक नाबालिग के साथ मारपीट,गाली-गलौज और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किए जाने की शिकायत मिली थी. शिकायत में घटना15अक्टूबर की बताई गई थी. इस मामले में एक नामजद और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आरोप लगाए गए थे.

आवेदन के आधार पर काजीपुर थाना कांड संख्या32/26दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की. मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर-1के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुबोध कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. जांच के दौरान अप्राकृतिक यौनाचार का मामला सामने आया.

एसडीपीओ सुबोध कुमार के मुताबिक,अनुसंधान के दौरान नाबालिग के साथ कथित तौर पर बलपूर्वक अप्राकृतिक यौनाचार किए जाने की बात भी सामने आई. इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम ने लगातार छापेमारी की.

कार्रवाई के दौरान नामजद प्राथमिकी अभियुक्त बल्लू कुमार उर्फ बब्लू कुमार,निवासी सलेमपुर,थाना काजीपुर,को सदर थाना क्षेत्र के गदाई सराय से गिरफ्तार किया गया. वहीं,इस मामले में एक और अभियुक्त सन्नी कुमार,निवासी भट्टडी,थाना काजीपुर,को उसके गांव से पकड़ा गया.

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त टेम्पो भी जब्त कर लिया है. इस मामले में संलिप्त एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.

वैशाली से ऋषभ कुमार की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें