Live

BIG BREAKING

हाजीपुर के कटहरा थाने में तैनात SI नेहा सिन्हा सस्पेंड, रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

हाजीपुर : बड़ी खबर बिहार के हाजीपुर से है जहां रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कटहरा थाने में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर नेहा सिन्हा को निलंबित कर दिया गया है. एसएसपी शुभांक मिश्रा ने जांच में मामला सत्य पाए जाने पर यह कार्रवाई की है.

बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर बाद सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें महिला पुलिस पदाधिकारी को एक व्यक्ति से पैसे लेते हुए देखा जा रहा है. वीडियो में दिख रहा स्थल कटहरा थाना के समीप चौकीदार शेड का बताया जा रहा है. वीडियो में 2 हजार रुपये के लेन-देन की चर्चा हो रही है. वीडियो वायरल होने के बाद महुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से पूरे मामले की जांच कराई गई. जांच में मामला सत्य पाया गया, जिसके बाद एसआई को निलंबित कर दिया गया.

बेटी की बरामदगी मामले से जुड़ा बताया जा रहा वीडियो

इलाके में चर्चा है कि वीडियो में पैसा देने वाला व्यक्ति अपनी बेटी की बरामदगी के मामले को लेकर एसआई नेहा सिन्हा के संपर्क में था. बताया जा रहा है कि जुलाई माह में बेटी के अपहरण का मामला कटहरा थाने में दर्ज हुआ था, जिसकी अनुसंधानकर्ता एसआई नेहा सिन्हा को बनाया गया था.

चर्चा है कि इसी दौरान बेटी की बरामदगी को लेकर यह वीडियो बनाया गया. हालांकि लेन-देन किस बात को लेकर हुआ, यह जांच का विषय है.

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें