Live

MURDER

BEGUSARAI में डेरा के पास टहल रहे थे गार्ड रमेश कुंवर..तभी बदमाशों ने मार दी गोली..

A
Arun Chourasiaलेखक

BEGUSARAI:- खबर बेगूसराय से है..यहां बेखौफ बदमाशों ने एक व्यक्ति को डेरा के पास टहलने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के इटवा गांव की है।


बताया जाता है कि इटवा निवासी 55 वर्षीय रमेश कुंवर बीती रात अपने गांव स्थित डेरा के पास टहल रहे थे ...तभी बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। बताया जाता है कि कुछ लोगों के द्वारा सड़क किनारे रमेश कुवंर को गिरा देखकर इसकी सूचना उसके परिजनों को दी जिसके बाद घरवाले वहां पहुंचे और उन्हें उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय लाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


बताया जाता है कि मृतक रमेश कुंवर आंध्र प्रदेश में रहकर गार्ड का काम करता था और 1 माह पहले ही वह अपने घर लौटा था। रमेश कुमार की हत्या किसने और क्यों की यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. घर वाले भी किसी से विवाद या किसी दुश्मनी की बात से इंकार कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है .अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि रमेश कुंवर की हत्या किस वजह से और किसने की है.लगातार बेगूसराय में अपराधिक वारदात से जहां पुलिस के कार्यशैली पर सवाल खड़ी हो रही है वहीं आम लोगों में भी पुलिस के प्रति आक्रोश दिख रहा है।


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें