पटना में मोदी विरोधियों का महाजुटान
बोले कांग्रेस नेता - देश को मिलेगा नया विकल्प, पीएम उम्मीदवार कोई मुद्दा नहीं
News Desk :बिहार की सियासत में 23 जून की तारीख़ काफी अहम होने वाली है क्योंकि कल यानी शुक्रवार को विपक्षी एकता को लेकर बड़ी बैठक होने वाली है। इस बैठक को लेकर बिहार में महागठबंधन के घटक दलों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
बिहार में होगा नेताओं का महाजुटान
शुक्रवार को विपक्षी एकता को लेकर होने वाली अहम बैठक पर बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजीत शर्मा ने खुशी जाहिर की है और कहा है कि बिहार लोकतंत्र की जननी है और सभी दलों के नेता बिहार आ रहे हैं लिहाजा इससे बड़ी खुशी की बात हो ही नहीं सकती।
देश को मिलेगा नया विकल्प
बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजीत शर्मा ने ये भी कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ-साथ कई अन्य दलों के भी नेता पटना आ रहे हैं, जहां सभी का जुटान होगा और फिर देश को एक नया विकल्प मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा प्रहार किया और कहा कि बीजेपी ने देश की संपत्ति को बेचने का काम किया है। पोस्टरबाजी कर बीजेपी लगातार झूठ का प्रचार कर रही है। इस बार सभी दल मिलकर बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे।
'पीएम उम्मीदवार कोई मुद्दा नहीं'
इसके साथ ही अजीत शर्मा ने कहा कि पीएम प्रत्याशी कोई मुद्दा नहीं है बल्कि सभी को एकमंच पर एकत्रित कर चुनाव लड़ना बड़ा काम है। सीट फॉर्मूले पर भी सभी दलों में सहमति बनेगी।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।