Live

Bihar

राज्यपाल ने चांसलर ट्रॉफी अंतर-विश्वविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता 2024 के ‘लोगो’ का किया अनावरण

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA : बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने चांसलर ट्रॉफी अंतर-विश्वविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता, 2024 के ‘लोगो’ का अनावरण किया।

यह प्रतियोगिता 16 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2024 तक पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कंकड़बाग, पटना में आयोजित होगी, जिसमें राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों के पुरूषों एवं महिलाओं की 35 टीमें भाग लेंगी। इस प्रतियोगिता का आयोजन राजभवन, बिहार द्वारा किया जा रहा है।

(पटना से नीलकमल की रिपोर्ट)

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें