Live

वारदात से पहले ACTION

GOPALGANJ पुलिस ने लूट की योजना बना रहे अपराधियों को हथियार समेत दबोचा..

A
Arun Chourasiaलेखक

GOPALGANJ:-बड़ी खबर गोपालगंज से है,यहां की पुलिस ने लूट की बड़ी घटना को नाकाम किया है और हथियार के साथ अपराधियों को गिरफ्तार किया है. मीरगंज थाने की पुलिस ने बताया कि बरई पट्टी स्थित ग्रामीण बैंक की शाखा को लूटने की योजना बनाने के दौरान अंतर जिला गिरोह के तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है.ये तीनों अपराधी सीवान जिले के रहनेवाले हैं. इन अपराधियों के पास से दो देसी पिस्टल और 18 गोली के साथ एक बाइक और मोबाइल बरामद किया गया है.


एसपी स्वर्ण प्रभात में बताया कि पुलिस को इनपुट मिला कि अंतर जिला गिरोह के कुछ अपराधी मीरगंज के सीमावर्ती क्षेत्र में अपराध की घटना को अंजाम देने के लिए योजना बना रहे हैं.खुफिया इनपुट के आधार पर हथुआ एसडीपीओ अनुराग कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया.इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की.पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना के बाद इलाके की घेराबंदी कर तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया.


गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के बाद उनकी पहचान सीवान जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जियाय गांव निवासी रोहित कुमार उर्फ अभिषेक कुमार, जीबी नगर थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी रितिक कुमार और दरौंधा थाना क्षेत्र के सवान निवासी आदित्य कुमार के रूप में किया गया है.एसपी ने कहा कि गिरफ्तार तीनों अपराधियों पर कई अपराधिक मामले दर्ज है.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें