Live

गोपालगंज में बड़ा हादसा

एथेनॉल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

A
ASHISH KUMARलेखक

गोपालगंज : बड़ी खबर है गोपालगंज से जहां एथेनॉल फैक्ट्री में भीषण आग लगी है। अगलगी के कारन से इलाके में अफरातफरी का माहौल है। वहीं स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना प्रशासन को दे दी है साथ ही खुद आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत कर रहे हैं।


मामला गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के राजापट्टी कोठी की बताई जा रही है जहां एथेनॉल फैक्ट्री में भीषण आग लगी है। बताया जा रहा है कि कूलिंग यूनिट के अंडर कंस्ट्रक्शन के दौरान लगी आग लगी है। सूचना मिलते ही मौके पर फायर बिग्रेड की छह गाड़ियां पहुंच कर आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत कर रही है।

वहीं अब तक हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें