Live

BIHAR CRIME

गोपालगंज में भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर; सदर अस्पताल पहुंचे SDPO

D
Deepak Kumarलेखक

गोपालगंज:बिहार के गोपालगंज जिले में अपराधियों ने भाजपा नेता को निशाना बनाते हुए जानलेवा हमला कर दिया। हमले में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष और कठघरवा पैक्स अध्यक्ष राजेश सहनी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

हमले की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे SDPO
घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ चंदन कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और घायल भाजपा नेता का हालचाल जाना। इसके साथ ही उन्होंने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हमले के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस हमले के पीछे की वजह और इसमें शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है।

अस्पताल पहुंचे भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता
इधर, भाजपा नेता पर हमले की खबर मिलते ही पार्टी में हलचल मच गई। भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गिरी उर्फ मंटू गिरी समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता सदर अस्पताल पहुंचे। सभी ने घायल राजेश सहनी का हालचाल जाना और घटना की कड़ी निंदा की। भाजपा जिलाध्यक्ष ने पुलिस प्रशासन से हमलावरों की जल्द पहचान कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
सदर एसडीपीओ चंदन कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस हमले के कारणों का पता लगाने के साथ-साथ आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। भाजपा नेता पर हुए इस हमले के बाद इलाके में राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है।

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें