Hindi News / तेज आंधी और बारिश के बाद अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार की फॉल्स...

गोपालगंज में मॉडल सदर अस्पताल की खुली पोल : तेज आंधी और बारिश के बाद अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार की फॉल्स सीलिंग क्षतिग्रस्त

Edited By:  |
gopalganj mai modal sadar aspatal ki khuli pole

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में तेज आंधी और बारिश ने करोड़ों रुपये की लागत से बने मॉडल सदर अस्पताल के निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. करीब 37 करोड़ रुपये की लागत से बने अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार की फॉल्स सीलिंग क्षतिग्रस्त हो गई है और उसके कई हिस्से उखड़ गए हैं. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. वहीं अस्पताल के फायर फाइटिंग सिस्टम की पाइपलाइन से भी तेज़ी से पानी का रिसाव हो रहा है. ऐसे में निर्माण कार्य की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं.

मॉडल सदर अस्पताल की यह तस्वीरें सरकारी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रही हैं. तेज आंधी और बारिश के बाद अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार की फॉल्स सीलिंग क्षतिग्रस्त हो गई और उसके कई हिस्से उखड़कर नीचे लटक गए. गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था,जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अस्पताल में सिर्फ फॉल्स सीलिंग ही नहीं,बल्कि फायर फाइटिंग सिस्टम की पाइपलाइन से भी तेज़ी से पानी का रिसाव हो रहा है. जिस व्यवस्था का इस्तेमाल आपात स्थिति में सुरक्षा के लिए किया जाना है,वहीं व्यवस्था अब सवालों के घेरे में है. अस्पताल परिसर में लगातार बहता पानी निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रहा है.

करीब 37 करोड़ रुपये की लागत से बने इस मॉडल सदर अस्पताल से जिले के लोगों को आधुनिक और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने की उम्मीद थी. लेकिन पहली ही तेज आंधी और बारिश में सामने आई ये खामियां लोगों की उम्मीदों पर पानी फेरती नजर आ रही हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर शुरुआत में ही भवन की यह स्थिति है,तो भविष्य में सुरक्षा को लेकर और भी गंभीर खतरे पैदा हो सकते हैं.

अब लोगों की मांग है कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और यदि निर्माण में किसी तरह की लापरवाही या अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदार एजेंसी और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. साथ ही अस्पताल भवन की सुरक्षा का तत्काल ऑडिट कर आवश्यक मरम्मत भी कराई जाए.

करीब 37 करोड़ रुपये की लागत से तैयार गोपालगंज मॉडल सदर अस्पताल की यह तस्वीरें कई सवाल छोड़ रही हैं. पहली ही तेज आंधी और बारिश में मुख्य प्रवेश द्वार की फॉल्स सीलिंग क्षतिग्रस्त हो गई,कई हिस्से उखड़ गए और फायर फाइटिंग सिस्टम की पाइपलाइन से तेज़ी से पानी का रिसाव होने लगा. राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस मामले की जांच कर निर्माण कार्य में हुई संभावित लापरवाही पर क्या कार्रवाई करता है.

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट-