Live

BIG BREAKING

गोपालगंज में गैस रिसाव से भीषण अग्निकांड, 2 बच्चों की मौत, 17 लोग झुलसे

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गोपालगंज:बिहार के गोपालगंज जिले में गैस सिलेंडर से रिसाव के बाद लगी भीषण आग ने दो परिवारों की खुशियां छीन ली. बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव में मंगलवार शाम हुए इस हादसे में18वर्षीय युवती मिस्टी कुमारी और पांच वर्षीय मासूम अंकुश कुमार की मौत हो गई. हादसे में करीब 17 लोगों के झुलसने की सूचना है. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है.

मिस्टी और अंकुश की मौत से मचा कोहराम

मृतकों की पहचान सफियाबाद गांव निवासी कंचन शर्मा की18वर्षीय पुत्री मिस्टी कुमारी और पड़ोसी प्रेम नाथ मांझी के पांच वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार के रूप में हुई है. दोनों आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए थे. उन्हें इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल पहुंचाया गया. गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर उपचार के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया. हालांकि, रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया.

गैस रिसाव के बीच दीये की चिंगारी से लगी आग

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम सफियाबाद गांव में एक गैस सिलेंडर से गैस का रिसाव हो रहा था. इसी दौरान दीये की चिंगारी के संपर्क में आने से आग भड़क उठी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य में मदद की और घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

17लोग झुलसे, गांव में शोक

इस हादसे में करीब 17लोगों के झुलसने की जानकारी सामने आई है. घायलों का उपचार कराया गया. बुधवार सुबह दोनों मृतकों के शव सदर अस्पताल लाए गए. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया पूरी की गई. घटना से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. पूरे गांव में शोक का माहौल है.

संजय कुमार की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें