Hindi News / शेरशाहवादियों को बांग्लादेशी करार देने पर गरमायी राजनीति,कार्रवाई की मांग

गोपाल अग्रवाल के खिलाफ सीएम को पत्र : शेरशाहवादियों को बांग्लादेशी करार देने पर गरमायी राजनीति,कार्रवाई की मांग

Edited By:  |
gopal agarwal k khilaf karwai ki mang

किशनगंज: जेडीयू विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने शेरशाहवादी मुस्लिम समुदाय पर विवादित टिप्पणी करने का मामला राजनीतिक तूल पकड़ लिया है.सीमांचल की राजनीति गरमा गई है. विधायक ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर जिले के ठाकुरगंज प्रखंड के कुछ शेरशाहवादी समुदाय के शिक्षकों को बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के पद से हटाने की मांग की है.

सीएम को लिखे पत्र के माध्यम से विधायक ने शेरशाहवादी मुस्लिम को बांग्लादेशी करार देते हुए आरोप लगाया है कि ये कथित रूप से अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को वोटर लिस्ट में जोड़ रहे हैं. इस पत्र के बाद शेरशाहवादी समाज में आक्रोश फैल गया है. ऑल बिहार शेरशाहवादी एसोसिएशन के बैनर तले कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम,विधायक कमरुल हुदा समेत कई नेताओं ने जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है.

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने कहा कि किसी भी समुदाय पर इस तरह संबोधित करना सामाजिक सौहार्द के खिलाफ है. हमने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू प्रदेश अध्यक्ष को भी पत्र लिखकर विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. कांग्रेस विधायक कमरूल होदा ने कहा कि विधायक खुद की सुरक्षा बढ़ाने के लिए विवाद खड़ा कर रहे हैं.